*उत्तर प्रदेश: छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति के UP प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप यादव ने शबेएबरात एवं होली के त्योहार को देखते हुए प्रयागराज के SP और DM को ज्ञापन सौंपते हुए*
बोले की प्रदेश में हर जगह शांति बेबस्ता से होली और शबेएबरात का पर्व मनाया जाए। छात्र रालोजपा के UP प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप यादव ने बोले की यह पर्व ऐसा हैं की हिन्दू मुस्लिम और भाईचारे का पर्व हैं। और इस पर्व को हम दोनों साथ साथ मनाते हैं और मनाते रहेंगे क्योंकि होली का मतलब होता हैं कि सबके खुशियों में रंग भरना और हम इस बार सभी मुस्लिम समुदाय के भाइयों के खुशियों में रंग भरने का काम करेंगे। छात्र रालोजपा के UP प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप यादव ने होली की बधाई देते हुए बोले की होली का पर्व हैं और ऐसे में कोई राजनीति की बातें नहीं होना चाहिए बस भाईचारे की बातें होनी चाहिए और बोले की हमारे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुतपि कुमार पारस यही सोच और विचार हैं और हम उन्हीं के विचार धारा पे चलेंगे। वही दूसरी तरफ छात्र रालोजपा के UP प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप यादव ने प्रदेश कार्यालय प्रयागराज में होली मिलन समारोह में उपस्थित रहे और होली मिलन समारोह का शोभा बढ़ाए। और सभी छात्र नेताओं को मिठाई खिलाकर होली मिलन समारोह को सफल बनाने का काम किए।
Comments are closed.