फाग प्रतियोगिता में बरखोरहा विजयी
टीम को 31 सौ का नकद पुरस्कार मिला
दुद्धी| स्थानीय संकट मोचन मंदिर पर मंगलवार की सुबह 11 बजे से फाग प्रतियोगिता आयोजन किया गया | जिसमें बरखोरहा व दुमहान के टीम ने अपने अपने फाग गीतों को ढोल मजीरों के साथ घंटो फाल्गुन गीत गाया और एक से बाद एक गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया | प्रतियोगिता में बरखोरहा की टीम विजयी हुई जिसे 3100 रुपये का नकद उपहार दिया गया वहीं दूसरे स्थान पर दुमहान की टीम रही जिसे 2500 रुपये का नकद पुरस्कार आयोजक समिति के द्वारा दिया गया| बता दे कि विगत कई वर्षों होली के एक दिन पूर्व मंदिर प्रांगण में फाग प्रतियोगिता का आयोजन होते चला आ रहा है जिसमें विभिन्न गांवों के प्रतिभागी करते हैं| यह कार्यक्रम श्री रामलीला कमेटी व जंय बजरंग अखाड़ा कमेटी की तरफ से आयोजन किया जाता है |इस मौके पर कल्याण मिश्र , संदीप गुप्ता ,रूपेश जौहरी के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहें|
Comments are closed.