आकर्षक परिधानों में सुसज्जित नौनिहालों ने सहायक क्षेत्राधिकारी यू.पी.जोन-डी की मौजूदगी डी ए वी परासी में मनाया ब्लू-डे
अनपरा :- ‘नीली-नीली धरती पे नीला है गगन,शांति का उन्नति का प्यार का चमन,।’ इस उक्ति को सार्थक बनाने के उद्देश्य से आज एल के जी कक्षा के बच्चों द्वारा ब्लू-डे मनाया गया। आज के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सहायक क्षेत्राधिकारी यू.पी.जोन-डी श्री अरविंद कुमार सिंह के यजमानत्व में आयोजित दैनिक हवन यज्ञ से हुआ। इस अवसर विशेष पर विशिष्ट अतिथि डी ए वी अनपरा के प्राचार्य डॉ.आशुतोष मिश्रा भी उपस्थित थे। इस खास मौके पर नन्हें-मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ और चित्रात्मक गतिविधिपूर्ण अभिनय कला ने सबका मन मोह लिया। इस गतिविधि में प्राचार्या श्रीमती पुष्पांजलि साहू समेत मुख्यातिथि ने भी भाग लिया। बच्चे नीले रंग के प्राकृतिक परिधानों में सुसज्जित होकर आकर्षक और मनोहारी लग रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चे देश के भावी कर्णधार है। ये बालरूप भगवान हैं। अग्रिम भविष्य इनका हैं,इन्हें क्रियात्मक गतिविधियों पर आधारित नई शिक्षा नीति के मुताबिक उचित माहौल और मार्गदर्शन देकर एक होनहार नागरिक बनाया जा सकता है। उन्होंने प्राचार्या महोदया के निर्देशन में विद्यालय में पठन-पाठन के माहौल के शिक्षानुकूल होने की भूरि-भूरि प्रशंसा की । अपने उद्बोधन में प्राचार्या ने मुख्यातिथि को धन्यवाद देते हुए उनसे समय-समय पर ऐसे ही पधारकर विद्यालयी टीम को आशीर्वाद देते हुए उत्साहित करने हेतु सादर अनुरोध किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका और कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती मंजू पांडेय ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री प्रवीण कुमार,श्री कृष्ण छिल्लर,राजेश सिंह,अमित सिंह,पूजा मिश्रा और सुलेखा पांडेय का विशेष योगदान रहा।

Comments are closed.