माइंस में भाड़ा नही बढ़ा तो ट्रांसपोर्टिंग पूर्ण रूप से होगी बंद
अनपरा सोनभद्र। शुक्रवार को यूपी और M P मोटर मालिको की एक सयुक्त बैठक अनपरा में की गई जिसमे मुख्य रूप से संस्थान द्वारा पार्किंग की व्यवस्था, ओवर लोड वाहन के साथ साथ तेजी से घटते भाड़ा के विषय में विचार विमर्श किया गया।साथ ही यह निर्णय लिया गया की अगर जल्द से जल्द इसका समाधान नहीं हुआ तो जैसे दो वर्ष पूर्व पूरे माइंस U P और M P की ट्रांसपोर्टिंग पूर्ण रूप से बंद कर दी गई थी उसी तरह फिर से ट्रांसपोटिंग बंद कर दी जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद कुरूवंशी,लालसा राम ,गैबीनाथ यादव ,गोपाल सिंह,आनंद सिंह,हंसराज सिंह,सुमित गुप्ता,पप्पू सिंह,धर्मेंद्र सिंह,मिस्टर भाई,अजय सिंह,बबलू जायसवाल,अरविंद जायसवाल,श्याम जायसवाल,गुलाब यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोग इकट्ठे रहे।

Comments are closed.