India's No.#1 Hindi News Channel

UP में दहाई के अंक में सिमट जाएगी BJP…अखिलेश यादव ने बताया कैसे होगा ये संभव

प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि PCS, RO, ARO परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लगभग छात्र और उनके परिवारों के वोट बीजेपी को नुकसान पहुंचाएंगे. अखिलेश का मानना है कि इससे बीजेपी यूपी में दहाई अंक में सिमट जाएगी.

UP में दहाई के अंक में सिमट जाएगी BJP...अखिलेश यादव ने बताया कैसे होगा ये संभवउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बीजेपी सरकार पर हमलावर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वह लगातार इसे लेकर पोस्ट करते रहे हैं. गुरुवार को जब प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाया गया तब भी अखिलेश ने बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा के लिए खत्म होने वाली है. सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि बीजेपी यूपी में दहाई अंक में सिमट जाएगी. ये कैसे संभव होगा, अखिलेश ने ये भी बताया.

सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा, बीजेपी अगर केवल चुनाव का गणित समझती है तो सुन ले कि PCS/RO/ARO/LOWER SUBORDINATE जैसी अन्य प्रतियोगी छात्रों और उनके परिवार के लोगों को मिला लिया जाए तो ये संख्या लगभग 1 करोड़ होती है. अगर इस महा-संख्या को लगभग 400 विधानसभा सीटों से भाग दें तो बीजेपी के लगभग 25000 वोट हर विधानसभा सीट पर कम होंगे मतलब बीजेपी दहाई के अंक में सिमट जाएगी.

भाजपा अगर केवल चुनाव का गणित समझती है तो सुन ले कि PCS/RO/ARO/LOWER SUBORDINATE जैसी अन्य प्रतियोगी छात्रों और उनके परिवार के लोगों को मिला लिया जाए तो ये संख्या लगभग 1 करोड़ होती है। अगर इस महा-संख्या को लगभग 400 विधानसभा सीटों से भाग दें तो भाजपा के लगभग 25000 वोट हर विधानसभा

उन्होंने आगे लिखा कि उम्मीद है, इस गणित को ही समझ कर आज ही बीजेपी की हृदयहीन सरकार अत्याचार बंद करेगी और आंदोलनकारी युवाओं की लोकतांत्रिक जायज़ मांग को पूरा करेगी. अखिलेश आगे कहते हैं कि बीजेपी की एक आदत पड़ गई है, जनाक्रोश से डरकर आखिरकार बात तो वो मानने पर मजबूर होती है, लेकिन तभी जब उसके सारे हिंसक तरीके नाकाम हो जाते हैं और जब उसकी नौकरी विरोधी नकारात्मक राजनीति पूरी तरह फेल हो जाती है. बीजेपी हमेशा के लिए ख़त्म होनेवाली है.अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए बीजेपी.

छात्रों के बीच क्यों नहीं गए अखिलेश?

प्रयागराज की सड़कों पर हजारों छात्र डटे हुए हैं. UPPSC में नॉर्मलाइजेश के विरोध में चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी है. इन छात्रों से मिलने अखिलेश यादव जाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपने फैसले को बदल दिया है. प्रयागराज के फूलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मैं आज छात्रों को समर्थन देने के लिए जाना चाहता था, लेकिन मैं जानबूझकर नहीं गया क्योंकि बहुत सारे लोग इस आंदोलन को राजनीति से प्रेरित कह देते. अखिलेश ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि मैं आपके साथ हूं.

फूलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ये वही बीजेपी है, जो वन नेशन-वन इलेक्शन की बात करती है, लेकिन एक पाली में पेपर नहीं करवा पा रही है, बीजेपी सरकार के एजेंडे में न नौकरी है- न सौहार्द है और न ही आपसी भाईचारा. इनका पूरा कार्यकाल देख लीजिए. इनके एजेंडे में नौकरी नहीं है… यह युवाओं के भविष्य के साथ धोखा करने का काम करते हैं… इनके एजेंडे में सिर्फ नफरत फैलाना है… यह सरकार पेपर लीक जानबूझकर करवाती है…

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.