CM योगी के बयान पर मचा बवाल, PM मोदी-मोहन भागवत के DNA पर सवाल, कमल छाप की उतारी इज्जत!
उत्तर प्रदेश के सीएम के डीएनए वाले बयान पर राष्ट्रीय शोसित समाज पार्टी (RSSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है. वहीं स्वामी प्रसाद ने कहा कि ये सीएम योगी का बड़ाबोलापन है. पीएम मोदी, सीएम योगी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पहले डीएनए की जांज करवानी चाहिए. वहीं जांच की जरुरत पहले योगी-मोदी और मोहन भागवत को है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम के डीएनए वाले बयान पर राष्ट्रीय शोसित समाज पार्टी (RSSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है. वहीं स्वामी प्रसाद ने कहा कि ये सीएम योगी का बड़ाबोलापन है. पीएम मोदी, सीएम योगी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पहले अपने डीएनए की जांच करवानी चाहिए.
अहंकार खत्म नहीं हो रहा
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश को जंगलराज की आग में झोंक दिया है, लेकिन उनका अहंकार खत्म नहीं हो रहा है. जो जंगलराज आज यूपी में है, न कभी था और न कभी रहेगा। यह आजादी के बाद का सबसे बड़ा जंगलराज है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार सिर्फ दिखावा करती है, कोई काम नहीं करती. अगर उनकी पुलिस इतनी बहादुर है तो शैलेन्द्र मौर्या के हत्यारों को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? हत्यारों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उनके छोटे भाई को जिला अस्पताल में जाकर जान से मारने की धमकी देना पुलिस की पोल खोल रहा है।
DNA बाबर के समान है
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों अयोध्या में संभल हिंसा पर बयान देते हुए कहा था, ”संभल के दंगाइयों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमला करने वालों का डीएनए बाबर के समान है. याद कीजिए 500 साल पहले बाबर के लोगों ने अयोध्या में क्या किया था.” योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”संभल में भी वही हुआ और बांग्लादेश में भी वही हो रहा है. तीनों की प्रकृति और डीएनए एक ही है. अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है तो वहीं तत्व यहां भी सक्रिय हैं.
Comments are closed.