India's No.#1 Hindi News Channel

सुरक्षा बल को नक्सिलयों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल को नक्सिलयों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है. अबूझमाड़ के घने जंगलों में टीम को  सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में नक्सलि सामग्री बरामद हुए हैं. इसमें दैनिक उपयोग की सामग्री सहित हथियार बनाने वाली मशीन भी जब्त की गई है.

Anti Naxal Operation: संदूके, सोलर प्लेट, फोल्डेबल चेयर... अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के क्या कुछ मिला देखिए यहां
 छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षा बल कड़ा रुख अपना रही है. जिला नारायणपुर (Narayanpur) के थाना सोनपुर-कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम वाला, कोंगे, कान्दुलपाड़, पांगुड़ और आसपास के क्षेत्रों में माआवोदियों (Naxalites) के होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई की है. सर्चिंग गश्त के दौरान मंगलवार को ग्राम वाला-पांगुड़ के जंगल में सुरक्षा बलों को नक्सलियों से जुड़ी कई चीजें बरामद हुई है.

इन चीजों को किया गया जब्त

सुरक्षा बल को अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के रसोई गैस सिलेंडर, वेल्डिंग गैस सिलेंडर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, हथियार बनाने की मशीन, बड़ी संदुके, तेल टिन, साबून और भारी मात्रा में नक्सल साहित्य सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मिले हैं. बता दें कि इससे पहले ऐसी नक्सली सामग्री नारायणपुर पुलिस को नहीं मिली थी, जो पुलिस के लिए बहुत आश्चर्यजनक था.

मौके पर ही नष्ट की गई चीजें

नक्सलियों के दैनिक जीवन से जुड़ी चीजें मिलने के बाद सुरक्षा बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन सभी चीजों को नष्ट कर दिया. इस  नक्सल विरोधी अभियान में नारायणपुर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई रही. सुरक्षा बल का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.