गर्लफ्रेंड को मेला घुमाया, फिर गला दबाकर मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
राजस्थान के डूंगरपुर की घटना है. यहां चितरी थाना क्षेत्र में खेड़ासे नाले के पास झाड़ियों में एक युवती का शव मिला था. पोस्टमार्टम में युवती की हत्या की बात सामने आई थी.![गर्लफ्रेंड को मेला घुमाया, फिर गला दबाकर मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव; कैसे पकड़ा गया बॉयफ्रेंड? गर्लफ्रेंड को मेला घुमाया, फिर गला दबाकर मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव; कैसे पकड़ा गया बॉयफ्रेंड?]()
आरोपी ने किया खुलासा
पुलिस ने युवती के शव की पहचान मुमोदरा निवासी मणि पारगी के रूप में की. जांच के दौरान जब पुलिस ने युवती के कॉल के रिकॉर्ड चेक किए तो सामने आया कि सोहन बड़ली निवासी अमृतलाल उर्फ अंबालाल रोत जो युवती के संपर्क में था और कई बार उस युवती की कॉल पर बात हुई थी. जिस पर पुलिस ने आरोपी अमृतलाल और अंबालाल को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया.
गर्लफ्रेंड पर शक करता था बॉयफ्रेंड
पुलिस पड़ताल में आरोपी अमृतलाल ने बताया कि युवती का प्रेम संबंध था और मिलने के लिए उसने युवती को मोडी भैरव जी के मेले में बुलाया था. मिलने के बाद प्रेमिका मणि वापस जाने लगी तो प्रेमी ने प्रेमिका को साथ चलने को कहा, लेकिन उसने साथ चलने से मना कर दिया. आरोपी प्रेमी को युवती के अन्य पुरुषों के संबंध होने पर शक था, जिस पर उसने आवेश में आकर प्रेमिका मणि की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया. अब पुलिस आरोपी प्रेमी अमृतलाल से पूछताछ कर रही है..

Comments are closed.