India's No.#1 Hindi News Channel

बीजापुर में मुनगा के जंगल में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में एक नक्सली मारा गया। सुरक्षाबलों को यहां 30 से 40 नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। नक्सलियों को निशाना बनाने के लिए आईईडी धमाका भी किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

बीजापुर में मुनगा के जंगल में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायलबीजापुर। बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत मुनगा के जंगल में डीव्हीसीएम दिनेश मोड़ियाम, आकाश हेमला, कंपनी नंबर 2 कमांडर वेल्ला, मिलिशिया प्लाटून कमांडर कमलू एवं अन्य 30-40 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

डीआरजी की टीम बुधवार सुबह नक्स्ल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मुनगा के जंगल में पूर्व से घात लगाए नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस के द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर की गई जवाबी कार्रवाई में 1 वर्दीधारी नक्सली मारा गया।

मौके से मिली 9 एमएम पिस्टल

मौके से 9 एमएम पिस्टल, जिंदा आईईडी, 6 नग रिमोट स्विच जिसका उपयोग आईईडी ब्लास्ट के लिए किया जाता है और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर मुनगा के पास आईईडी ब्लास्ट किया गया।

जिसमें डीआरजी के 1 जवान को मामूली चोट आई है। फिर भी जवानों का हौसला कम नहीं हुआ। जवान अपने टारगेट तक पहुंचे और नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर किए गए फायरिंग में आत्म सुरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 1 नक्सली ढेर हुआ।

क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग की जा रही है। टीम के अभियान से वापसी पश्चात् विस्तृत जानकारी से अलग से अवगत कराया जाएगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.