India's No.#1 Hindi News Channel

लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हाशिम बाबा का बड़ा खुलासा

 गैंगस्टर हाशिम बाबा ने पूछताछ में बताया कि लॉरेंस ने वीडियो कॉल कर उसे दो फोन दिखाए थे. नादिर की हत्या का आदेश दिया था और कहा शूटरों का इंतजाम करो.

Lawrence Bishnoi conspired to kill Nadir Shah in Sabarmati Jail with Hashim Baba Delhi Police ann लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हाशिम बाबा का बड़ा खुलासा, 'साबरमती जेल से गैंगस्टर ने वीडियो कॉल कर...'

दिल्ली के जिम मालिक नादिर शाह की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने साबरमती जेल में बैठकर नादिर शाह की हत्या की साजिश रची थी. दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में ये खुलासा हुआ है.

दरअसल, 12 दिसंबर को पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हुई थी. लॉरेंस बिश्नोई ,हाशिम बाबा, रणदीप मलिक समेत 14 आरोपियों के खिलाफ ये चार्जशीट दाखिल की गई थी. लॉरेंस ने साबरमती जेल से वीडियो कॉल कर तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा से बात की थी. हाशिम बाबा ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में ये खुलासा किया.

साबरमती जेल में मोबाइल इस्तेमाल कर रहा लॉरेंस 
सूत्रों के मुताबिक पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि लारेंस ने साबरमती जेल से वीडियो कॉल कर तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा से बात की थी. हाशिम बाबा ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में ये खुलासा किया. हाशिम ने बताया कि लारेंस ने वीडियो कॉल कर उसे 2 फोन भी दिखाए थे. नादिर की हत्या का आदेश दिया था और कहा शूटरों का इंतजाम करो.

लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ
दिल्ली पुलिस की एक टीम ने इस हत्या के मामले में साबरमती जेल जाकर लॉरेंस से पूछताछ भी की थी. हत्या का मकसद चार्जशीट में स्पष्ट नहीं लेकिन ये कहा गया कि हत्या अलग अलग गैंग्स के आपसी दुश्मनी का नतीजा है. सूत्रों के मुताबिक लारेंस के खास गुर्गे अमेरिका में बैठे रणदीप मलिक ने हत्या के लिए हथियार भेजे थे.

जिम के बाहर नादिर शाह की हुई थी हत्या
बता दें कि इस साल 13 सितंबर को दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर इलाके में 35 साल के नादिर शाह की हत्या कर दी गई थी. नादिर अपनी जिम के बाहर खड़े थे तब ही बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर हाशिम बाबा को दबोचा था. गिरफ्तारी के बाद हाशिम बाबा ने पूछताछ में कई खुलासे किए.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.