India's No.#1 Hindi News Channel

संत जेवियर स्कूल संचालक ने छात्रों से दबाव बनाकर मांगी एडवांस फीस

दुद्धी। संत जेवियर स्कूल संचालक ने छात्रों से दबाव बनाकर मांगी एडवांस फीस नाराज छात्र के अभिभावकों ने आई जी आर एस पर शिकायत कर जांच की मांग किया है।हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं का कहना है कि संत जेवियर स्कूल के संचालक सरोज मिश्रा मार्च तक का फीस एडवांस जमा करने की धमकी दे रहे और कहते हैं। एडवांस फीस जमा नही करोगे तो परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। उक्त संचालक ने छात्रों को महीनों दिनों से ही दबाव बना रहे हैं। छात्रों के हित मे जयश्री फाउंडेशन द्वारा शिकायत कर जांच की मांग की गई। जिसपर डीआईओएस सोनभद्र ने उक्त मामले को जांच के लिये जीआईसी व जीजीआईसी दुद्धी को जांच करने के लिए निर्देश दिए। जाँच के दौरान जांच टीम से छात्रों ने भारी आक्रोश व्याप्त जताया। जांचोपरांत सन्त जेवियर स्कूल का कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। जबकि छात्रों द्वारा बताया जाता है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा 28 सौ रुपये प्रतिमाह फीस, 3 हजार रुपये प्रैक्टिकल एवं एडमिशन चार्ज अन्य चीजों के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। जिसका प्रमाण भी बच्चों ने दिखाया। जबकि विद्यालय इंटरमीडिएट कालेज के नाम पर चल रहा है। छात्रों ने बताया कि विद्यालय सिर्फ कोचिंग के नाम से संचालित हो रहा है। विद्यालय का कोई भी रजिस्ट्रेशन नही है। इंटरमीडिएट के छात्रों के किसी भी छात्र को क्लास में पढ़ाई नही हो रही। पढ़ाई करने गए छात्रों को वापस भेज दिया जा रहा है। छात्रों ने पढ़ाई की बात प्रिंसिपल से मिलकर किया। तो बच्चों को घर जाने को बोल दिया गया। बच्चों को धमकी दी गई जो करना हो कर लो विद्यालय में पढ़ाई नही होगी। जयश्री फाउंडेशन के शिकायकर्ता ने कहा कि सैकड़ों छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे परिस्थितियों में पिछले जनवरी के महीने में छात्र कोतवाली पहुँच गए थे। प्रिंसिपल द्वारा दावा किया जाता है कि शासन प्रशासन में अच्छी पकड़ है। हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता है। पैसों की हनक दिखाकर अधिकारियों को खरीदने की बात बोलकर शिकायकर्ता को धमकी भी देता है। जबकि प्रिंसिपल सरोज मिश्रा का आचरण बहुत की खराब मानी जाती है। क्योंकि विद्यालय में पढ़ाने वाली एक विवाहिता को भगाकर ले जाने का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.