India's No.#1 Hindi News Channel

रह-रह के रूला रहा जयपुर अग्निकांड, आज एक और शख्स की मौत

राजस्थान के जयपुर-अजमेर हाईवे पर बीते दिनों हुए अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते रोज 2 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 15 हो गया था…

रह-रह के रूला रहा जयपुर अग्निकांड, आज एक और  शख्स की मौत; मृतकों की संख्या 16 हुई

जयपुरः राजस्थान के जयपुर-अजमेर हाईवे पर बीते दिनों हुए अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते रोज 2 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 15 हो गया था। वहीं अब एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। जिससे अब तक कुल 16 मौतें हो चुकी हैं।

जयपुर-अजमेर हाइवे पर शुक्रवार सुबह गैस टैंकर में भीषण आग लग गई थी। यह हादसा बड़ा विशाल था। इस हादसे ने जयपुर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान को हिला दिया था। इस हादसे में हादसे के दिन यानी शुक्रवार को ही 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद हर रोज यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

एमएस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल 18 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 3-4 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें से तीन लोग वेंटिलेटर पर हैं और उनका इलाज लगातार जारी है। मेडिकल टीम पूरी तरह से सक्रिय है और सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है।गौरतलब है कि दुर्घटना में एलपीजी गैस से भरा हुआ टैंकर टक्कर से ब्लास्ट कर गया था, जिससे आसपास का 200 मीटर ऐरिया आग के गोले में तब्दील हो गया था। वहीं हाइवे के किनारे खड़े 40 वाहन आग की चपेट में आ गए। जिसकी वजह से करीब 35 लोग 50 प्रतिशत से अधिक जल गए थे। इसके अलावा 15 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल व पेट्रोल पंप के पास एलपीजी गैस से भरे को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। टैंकर में एक बड़ा होल गया, जिससे तेजी से गैस निकलने के साथ ही आग लग गई। हादसे के वक्त कई गाड़ियां ऐसी मौके पर थीं जिनमें से लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस और हाईवे के किनारे मौजूद पाइप फैक्ट्री भी जल गई। धमाके और आग के कारण हाईवे बंद किया गया था।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.