India's No.#1 Hindi News Channel

बावनझरिया टोला में जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के सन्दर्भ में प्रार्थनापत्र

दुद्धी, सोनभद्र। स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी स्मृति द्वार, मेन रोड से बावनझरिया टोला में जाने वाली मार्ग) की सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के सन्दर्भ में तहसीलदीवस दुद्धी सोनभद्र में एक प्रार्थनापत्र दिया, जिसका षिकायत सं0- 40020023012414 दिनांक 17.09.2023 है, के सन्दर्भ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी श्री प्रमोद कुमार यादव (सहायक अभियन्ता) मौके पर गये और पाये कि सड़क को नमामि गंगे योजना से हर घर नल योजना अन्तर्गत मार्ग के किनारे पाईप डाला जा रहा है, और कार्यदायी संस्था द्वारा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, इसलिए अधिषासी अभियन्ता, जल निगम के पोर्टल पर अन्तरित करने का पत्र जारी किया गया। जिसकी छायाप्रति संलग्न है। (संलग्नग- 1)

लगभग 05 माह की अवधि व्यतीत होने के बावजूद भी सड़क निर्माण न होने पर पुनः प्रार्थी फरवरी 2024 में मेरी सड़क एप के माध्यम से षिकायत किया, जिसका सन्दर्भ सं0 GOVUP/I/2024/0001245 जो जनसुनवाई पोर्टल पर आवेदन सं0 60000240031365 दर्ज हुआ, जिस पर जाॅचकर्ता – श्री जनार्दन सिंह यादव जाॅच किये, और आष्वासन दिये कि कार्य प्रगति पर है, जिसे एक सप्ताह में सत प्रतिषत पूर्ण करा दिया जायेगा। जिसकी छायाप्रति संलग्न है। (संलग्न- 2)

लगभग 04 माह की अवधि व्यतीत होने के बावजूद भी सड़क निर्माण न होने पर पुनः प्रार्थी अगस्त 2024 में पी.जी. पोर्टल के माध्यम से षिकायत किया, जिसका सन्दर्भ सं0 GOVUP/E/2024/0049453 जो जनसुनवाई पोर्टल पर आवेदन सं0 600002400144058 दर्ज हुआ, जिस पर जाॅचकर्ता – श्री जनार्दन सिंह यादव जाॅच किये, और कहा गया अत्यधिक वर्शा के कारण सडक निर्माण सम्भव नहीं है, वर्शा समाप्त होते ही सड़क का निर्माण करा दिया जायेगा, सडक निर्माण हेतु फर्म को निर्देषित कर दिया गया है, जिस पर श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र द्वारा यह भी आदेषित किया गया कि जिस फर्म को सड़क निर्माण हेतु निर्देषित किया गया है, उसकी भी प्रति संलग्न करें, जिस पर जाॅच अधिकारी द्वारा पत्रांक सं0 4470W-36/55 दिनांक 07.08.2024 भी संलग्न किया गया। जिसकी छायाप्रति संलग्न है। (संलग्न- 3, 4 व 5)

लगभग 02 माह की अवधि व्यतीत होने के बावजूद भी सड़क निर्माण न होने पर मौसम सही होने के उपरान्त पुनः प्रार्थी अक्टूबर 2024 में पी.जी. पोर्टल के माध्यम से षिकायत किया, जिसका सन्दर्भ सं0 GOVUP/E/2024/0077264 जो जनसुनवाई पोर्टल पर आवेदन सं0 60000240213472 दर्ज हुआ, जिस पर जाॅचकर्ता – श्री जनार्दन सिंह यादव जाॅच किये, और स्पश्ट रूप से मना कर दिया गया कि उक्त ग्राम में सडक किनारे पाईप लाईन का कार्य किया गया है, किन्तु सडक क्षतिग्रस्त नहीं किया गया है, और सड़क निर्माण कराने से साफ तौर पर इन्कार कर दिया गया। जिसकी छायाप्रति संलग्न है। (संलग्न- 6)

इस प्रकार जाॅच अधिकारी श्री जर्नादन सिंह यादव अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन सही से नहीं किये और सडक निर्माण नहीं कराने की मंषा से केवल समय व्यतीत करते रहे, और अन्ततः सड़क निर्माण कराने से स्पश्ट रूप से मना कर दिये। एक ही जाॅच अधिकारी द्वारा बार-बार भिन्न-भिन्न रिपोर्ट प्रेशित कर केवल समय व्यतीत किया गया, और गुमराह किया गया। इस प्रकार के कृत्यों से ही आम जन मानस में सरकार के प्रति रोस उत्पन्न होता है और सरकार की छबि भी धुमिल होती है।

यदि उनको सडक निर्माण नहीं कराना था तो पूर्व में ही सडक निर्माण कराने से इन्कार क्यों नहीं किये, और मात्र केवल समय व्यतीत करते रहे जो स्वयं में विरोधाभाशी व संदेहास्पद है, तथा उनके पदीय कर्तव्यों पर भी प्रष्नचिन्ह है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.