India's No.#1 Hindi News Channel

BPSC प्रोटेस्ट: समर्थकों के साथ ट्रेन रोकने सचिवालय हाल्ट पहुंचे पप्पू यादव

बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है. वहीं पप्पू यादव के बिहार बंद के आह्वान पर उनके समर्थक ट्रेनों का चक्का कर रहे हैं.Bihar Bandh News: बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है. वहीं  पप्पू यादव के बिहार बंद के आह्वान पर उनके समर्थक ट्रेनों का चक्का कर रहे हैं.

सांसद पप्पू यादव के बिहार बंद के आह्वान पर उनके समर्थकों ने सचिवालय हॉल्ट पर पैंसेजर ट्रेन को रोका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव के समर्थन रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच जाकर बैठ गए, जिन्हें पुलिस ने जबरदस्ती ट्रैक से हटाया. हालांकि पप्पू यादव यहां नहीं पहुंचे हैं
पप्पू यादव की तरफ से बिहार बंद के दौरान प्रदेश से गुजरने वाले नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और ट्रेनों को रोकने की बात कही गई थी.
पूर्णिया सांसद ने कहा था कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण चक्का जाम रहेगा.
उनका उद्देश्य शांतिपूर्वक तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाना है.
वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठंबधन के छात्र संगठन भी आज BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में सीएम हाउस का घेराव करने वाले हैं.
70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन का आज 17वां दिन है. उनके आंदोलन को लेकर प्रदेश में राजनीति भी तेज हो गई है.
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हैं.
प्रशांत किशोर के खिलाफ गांधी मैदान थाने में FIR भी दर्ज की गई है. पटना जिला प्रशासन ने गुरुवार रात प्रशांत किशोर को नोटिस जारी किया था, जिसमें गांधी मैदान खाली करने की बात कही गई थी.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.