India's No.#1 Hindi News Channel

PM से मिली चादर लेकर निजामुद्दीन औलिया दरगाह पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू

पीएम मोदी की ओर से दी गई चादर को निजामुद्दीन के औलिया दरगाह पर चढ़ाया गया. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय के सीनियर अधिकारी भी अजमेर जाएंगे.

Kiren Rijiju offer PM modi chadar at Nizamuddin Aulia Dargah Ajmer Sharif Dargah ख्वाजा के दर पहुंची पीएम मोदी की चादर, अब अजमेर शरीफ के लिए निकले किरेन रिजिजू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली चादर लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने निजामुद्दीन के औलिया दरगाह पहुंचे. 813वें उर्स के मौके पर दरगाह पर चादर चढाई जाएगी. प्रधानमंत्री हर साल दरगाह पर चादर भेजते हैं. मेहरौली दरगाह पर भी चादर चढाई जाएगी. केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि निजामुद्दीन दरगाह में आना हमारे लिए किस्मत की बात है. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी की ओर से दी गई चादर अजमेर शरीफ जाएगी, जिसे हम निजामुद्दीन से होते हुए ले जाएंगे. अल्पसंख्यक मंत्रालय के सीनियर अधिकारी अजमेर शरीफ जाएंगे.”

चादर लेकर अजमेर शरीफ जाएंगे रिजिजू

उन्होंने बताया कि शनिवार (4 जनवरी 2025) को अजमेर शरीफ पर पीएम की हुई चादर चढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा, “हम पीएम मोदी के भाईचारे का संदेश लेकर अजमेर शरीफ जाएंगे. निजामुद्दीन दरगाह आने के बाद अब अजमेर जाने का रास्ता आसान हो जाएगा.” प्रधानमंत्री ने कहा, “ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के अवसर पर मुबारकबाद. यह अवसर सभी के जीवन में खुशहाली और शांति लाए.

पीएम मोदी ने किरेन रिजिजू को सौंपा चादर

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने एक्स पर एक फोटो शेयर की, जिसमें पीएम मोदी उन्हें और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी को अजमेर दरगाह के लिए चादर देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, “यह भाव भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत, सद्भाव और करुणा के स्थायी संदेश के लिए उनके (पीएम मोदी) गहरे सम्मान को दर्शाता है. सूफी संत की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में अजमेर में उनकी दरगाह पर हर साल उर्स आयोजित किया जाता है.

हाल में एक हिंदू संगठन ने सूफी दरगाह के नीचे एक मंदिर होने का दावा करते हुए कोर्ट का रुख किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया था. हालांकि हाई कोर्ट ने देश के विभिन्न हिस्सों में दायर ऐसी याचिकाओं पर किसी भी अदालती कार्रवाई पर रोक लगा दी है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.