India's No.#1 Hindi News Channel

BJP नेता पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, थाने में भाजपाइयों ने काटा बवाल

गाजियाबाद पुलिस ने थाना खोड़ा क्षेत्र में रहने वाले बीजेपी कार्यकर्ता पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है, जिससे नाराज भाजपाइयों ने थाना इंदिरापुरम गेट पर दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन किया.

Ghaziabad Police took action against BJP leader under Gangster Act BJP members created ruckus  police station ann गाजियाबाद में BJP नेता पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, थाने में भाजपाइयों ने काटा बवाल

गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के खोड़ा मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना पर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता इंदिरापुरम थाने के गेट पर दरी बिछा कर धरने पर बैठ गए. वहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हॉट टॉक भी देखने को मिली है. हालांकि अधिकारियों ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

मामला बढ़ता देख गाजियाबाद सदर से विधायक और भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा मौके पर पहुंचे. वहां उनकी पुलिस अधिकारियों से बातचीत की. इस दौरान भारतीय युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन डेडा ने आरोप लगाया कि, चौकी इंचार्ज ने मंडल अध्यक्ष के एनकाउंटर करने की धमकी दी है. इस पर विधायक ने बताया कि पुलिस अधिकारियों से बात हुई है. साथ ही चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की बात सामने आ रही है.

मामले पर क्या बोलें डीसीपी?
गाजियाबाद में डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि, थाना इंदिरापुरम पुलिस ने थाना खोड़ा पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोग में एक आरोपी अनुज कसाना पुत्र चौधरी अतर सिंह कसाना निवासी 89 महालक्ष्मी गार्डन गली नंबर 5 मकान नंबर 123 खोड़ा कॉलोनी उम्र 28 वर्ष को महावीर चौक से गिरफ्तार किया है. अनुज कसाना पर थाना खोड़ा पर धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमे में वांटेड चल रहा था. जिसकी जांच थाना इंदिरापुरम से की जा रही थी.

अनुज कसाना ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अनुज कसाना ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक संगठित विरोध बना रखा था. जो लोगों से रंगदारी वसूल किया करते थे. जो देने से मना करते थे उनसे हत्या का प्रयास और मारपीट जैसे अपराध किए जाते थे.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.