ठंड के चलते रैन बसेरों का निरीक्षण
बुलंदशहर/ पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट का कारण बन रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में आज के अगर तापमान की बात की जाए तो बुलंदशहर का तापमान 3 सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुलंदशहर में बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है जबकि बुलंदशहर में जिला प्रशासन की ओर से बेसहारा और असहाय लोगों के लिए 22 रैन बसेरे बनाए गए हैं। जिसकी चेकिंग के लिए आज देर रात बुलंदशहर के एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार सिंह द्वारा सभी रैन बसेरों में पहुंचकर निरीक्षण किया है और रैन बसेरे के केयर टेकारों को सभी लोगों की मदद करने के लिए हिदायत दी है। जबकि बुलंदशहर में 22 रैन बसेरे बनाए गए हैं 236 पॉइंट पर अलाव जलाई जा रही है सभी रैन बसेरों की चेकिंग के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है जो की रात में समय-समय पर चेक करते हैं। वहीं शहर में भी एक टीम बनाई गई है जो कि शहर में भ्रमण करती है जिससे कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ना सो सके जबकि बुलंदशहर जिला प्रशासन द्वारा अब तक 6 हजार कंबलों का वितरण किया गया है। सभी रैन बसेरे के अंदर सोने के लिए बेड, रजाई, गद्दा, कंबल, हीटर आदि उपलब्ध है जबकि अगर कोई व्यक्ति खाना भी खाना चाहता है तो उसके लिए खाने की भी व्यवस्था की गई है इसके अलावा पीने के लिए ठंडा और गर्म पानी, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट सहित सभी माकूल व्यवस्थाएं रैन बसेरे के अंदर की गई हैं।
——–
प्रदीप पण्डित
बुलंदशहर
Comments are closed.