हरनाकच्छार गाँव में इकरारनामा के आधार पर भूमि कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के हरनाकच्छार गाँव में इकरारनामा के आधार पर अनुसूचित जनजाति की भूमि कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया हैं।

पीड़ित सोमारु पुत्र दशांनंद ने तहसील समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया कि गाँव का ही एक व्यक्ति द्वारा सह खाते की भूमि इकरारनामा स्टॉम्प के आधार पर कब्जा किया जा रहा हैं।जिसकी शिकायत पीड़ित लगातार करता आ रहा हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई हैं। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम सहदेव मिश्रा ने पुरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया हैं।
अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुद्धी क्षेत्र के कई गावों में नोटरी इकरारनाम के आधार पर अनुसूचित जनजाति की भूमि कब्जा करने का प्रयास चल रहा हैं। कई जगहों पर भोले -भाले आदिवासियों को बहला -फुसलाकर कब्जा भी कर लिया गया हैं। दुद्धी क्षेत्र के बघाडू सहित विभिन्न गावों में आदिवासियों की भूमि पर कब्जा करने का काम चल रहा हैं। इसकी निष्पक्षता से जाँच की जाय तो कई अवैध कब्जा मिल जायेगा।
Comments are closed.