India's No.#1 Hindi News Channel

राबर्ट्सगंज एवं चोपन क्रिकेट टीम के बीच एक रोमांचक मुकाबले

दुद्धी/ अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डॉ एचपी सिंह क्रिकेट टीम राबर्ट्सगंज एवं चोपन क्रिकेट टीम के बीच एक रोमांचक मुकाबले में चोपन टीम के बल्लेबाज जोंटी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत चार विकेट से मैच जीत ली और सेमीफाइनल में प्रवेश की।

टॉस जीतने के बाद चोपन कैप्टन प्रभात ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी एच पी सिंह की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गवाकर 166 रन बनाया जिसमें। श्री संत ने सर्वाधिक 39 रन का योगदान दिया। चोपन के गेंदबाज शिवम व मानिक ने दो– दो विकेट हासिल किया।लक्ष्य का पीछा करते हुए चोपन की टीम ने 19.1 ओवर में ही 6 विकेट खोकर 169 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया।जिसमे चोपन के बल्लेबाज जोंटी ने सर्वाधिक 77 रन बनाए और रवि जायसवाल ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए एच पी सिंह के गेंदबाज सुभाष और प्रदीप ने दो- दो विकेट हासिल किया । इस तरह चोपन की टीम ने डॉ एचपी सिंह क्रिकेट टीम राबर्ट्सगंज को चार विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैन ऑफ मैच का पुरस्कार कस्बा प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह के हाथों चोपन के खिलाड़ी जोंटी को दिया गया।6 जनवरी को प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज एवं गढ़वा के बीच मैच खेला जाएगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.