India's No.#1 Hindi News Channel

अब सरकारी ऑफिसों में बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों की एंट्री नहीं

सड़क सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक बैठक की थी, जिसमें अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे. अब ये नियम लखनऊ में लागू किए गए हैं. अब बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने वालों को ऑफिसों में एंट्री नहीं दी जाएगी.लखनऊ: अब सरकारी ऑफिसों में बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों की एंट्री नहीं, घर से निकलने से पहले पढ़लें ये नियम

अगर आप अपनी बाइक से बिना हेलमेट और कार द्वारा बिना सीट बेल्ट लगाए ऑफिस पहुंचे तो आपकी खैर नहीं होगी. ये नियम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लागू किए गए हैं. सरकारी दफ्तरों के लिए ये निर्देश बीते दिनों सड़क सुरक्षा और प्रदेश में सही परिवहन व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई बैठक के बाद जारी किए गए हैं.

इसके साथ ही बैठक में ये कहा गया है कि अब किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लगाकर आने वाले बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. यानी अब “NO HELMET NO FUEL” पर अमल किया जा रहा है. इसके साथ ही स्कूलों के वाहन को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं. सभी स्कूलों को कहा गया है कि वह अपने वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन कराएं.

गुलाब का फूल दिया जाएगा

इसके अलावा एक मजेदार निर्देश भी दिया गया है. अगर कोई बाइक सवार बिना हेलमेट के और कार में बिना सीट बेल्ट लगाए नजर आता है, तो उन्हें चौराहे पर रोककर गुलाब का फूल दिया जाएगा. इसके साथ ही उनसे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए कहा जाएगा. स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय स्कूली वाहनों की चेकिंग चेक लिस्ट के मुताबिक ही की जाएगी. अब स्कूली वाहनों का भी चालान किया जाएगा.

दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निर्देश

ये सभी निर्देश सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराने के लिए दिए गए हैं. लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है. ये फैसले जनता के हित के लिए ही किए गए हैं, जिससे की किसी भी अनहोनी से बचा जा सके और कोई दुर्घटना न हो. हाल ही में केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सड़क हादसों में होने वाली मौतों को लेकर चिंता जताई थी.

 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.