India's No.#1 Hindi News Channel

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

शनिवार की रात मेरठ पुलिस बदमाशों पर काल बनकर टूट पड़ी। एक ही रात में तीन अलग—अलग थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी, गोकश और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले को गोली लगी है। पहली पुलिस मुठभेड़ मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में दूसरी सरूरपुर थाना क्षेत्र और तीसरी मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में हुई। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

तीसरी पुलिस मुठभेड़ में थाना नौचंदी पुलिस
तीसरी पुलिस मुठभेड़ में थाना नौचंदी पुलिस ने महिलाओं के साथ छेड़खानी व जान से मारने की नियत से उसके चेहरे व सिर पर बेरहमी से नुकीले सूजे (बर्फ तोडने वाला) से हमला कर घायल करने वाला आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीला सूजा बरामद हुआ है।

सूजा से चेहरे व सिर पर वार कर घायल कर दिया
मौ0 फैय्याज पुत्र शमशुद्दीन निवासी गली नं0 01 कल्याणनगर थाना नौचन्दी जनपद मेरठ ने थाने में तहरीर दी कि अभियुक्त इमरान पुत्र जहूर अहमद निवासी गली नं0 12 डी-ब्लॉंक चमडा पैठ थाना लोहियानगर जनपद मेरठ द्वारा शादी से वापस आते समय वादी की मां, बहन और भांजी को रास्ते में रोककर छेडखानी करने लगा। महिलाओं ने जब आरोपी की हरकत का विरोध किया तो उसने सूजा (बर्फ तोडने वाला) से चेहरे व सिर पर वार कर घायल कर दिया।

पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी
थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त सूजे की बरामदगी के लिए नौचन्दी ग्राउण्ड पहुंचे। इस दौरान आरोपी द्वारा मौका पाकर है0का0 1904 राजकुमार के बँधी बेल्ट में दाहिनी ओर होलिस्टर मे लगी पिस्टल को निकालकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में आरोपी इमरान के पैर में गोली लगी और वो घायल होकर गिर गया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.