सहतवार पुलिस द्वारा दुष्कर्म से सम्बन्धित 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बाँसडीह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 21.01.2025 को सहतवार पुलिस टीम के उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव मय हमराही हे.का. जनार्दन मौर्या, का0 राजकुमार के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि थाना स्थानीय पर मा. न्यायालय के आदेश के क्रम में पंजीकृत मुकदमा अपराध सं0 05/2025 धारा 376(D)/506 IPC से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. जय प्रकाश यादव उर्फ लुकिया पुत्र स्वामी नाथ यादव निवासी पटखौली नैना थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र करीब 23 वर्ष 2-टेनी यादव उर्फ अमरनाथ यादव पुत्र शत्रुधन यादव निवासी पटखौली नैना थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र 25 वर्ष को रेवती रोड जीन बाबा स्थान के पास से समय करीब 14.30 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया । पुलिस हिरासत में लिए अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा.न्यायालय के समक्ष भेजा रह है।

Comments are closed.