India's No.#1 Hindi News Channel

तुर्की के स्की रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 76 मरे, 51 घायल

अंकारा: उत्तर-पश्चिमी तुर्की के एक स्की रिसॉर्ट के होटल में मंगलवार को लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है. इसमें से 45 मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य पीड़ितों की पहचान के प्रयास जारी हैं. तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने इसकी जानकारी दी. ये हादसा ऐसे समय में हुआ जब अधिकांश लोग सो रहे थे.

इस हादसे की जांच के सिलसिले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया. मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के दौरान उत्तर-पश्चिमी तुर्की के एक लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट में एक 12-मंजिला होटल में आग लग गई. आग से बचने के लिए घबराकर कम से कम दो लोग इमारत से कूद गए.ski resort fire in Turkey

इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर पूर्व में बोलू प्रांत के कोरोग्लू पहाड़ों में स्थित कार्टलकाया में ग्रैंड कार्टल होटल में लगी आग में कम से कम 51 लोग घायल हो गए. यह आग स्कूलों में दो सप्ताह की शीतकालीन छुट्टियों की शुरुआत के समय लगी, जब इस क्षेत्र के होटल भरे हुए होते हैं. घटना के समय होटल में करीब 238 लोग थे.

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं. प्रत्यदर्शियों ने कहा कि आग लगने के बाद होटल के ऊपरी मंजिलों पर अफरा-तफरी मची गई. लोग आग से बचने की कोशिश कर रहे थे.

इस दौरान कई लोग चादरों और कंबलों का उपयोग करके अपने कमरों से नीचे उतरने कर रहे थे. ऊपरी मंजिलों पर लोग चीख रहे थे. उन्होंने चादरें नीचे लटका दी. होटल धुएं से घिरा हुआ था, जिससे लोगों के लिए आग से बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल हो गया था.

बाद में कुछ लोगों ने कूदने की कोशिश की. घायलों में से कम से कम एक की हालत गंभीर है, जबकि 17 अन्य लोगों का इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई. सरकार ने आग की जांच के लिए छह अभियोजकों को नियुक्त किया है. माना जा रहा है कि आग होटल के रेस्टोरेंट सेक्शन में लगी थी.

जांच के तहत होटल के मालिक समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. बताया जा रहा है कि कम से कम दो पीड़ितों की मौत तब हुई जब वे घबराहट में इमारत से कूद गए. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने बुधवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा की.

उन्होंने कहा कि सरकारी इमारतों और विदेश में तुर्की के राजनयिक मिशन पर सभी झंडे आधे झुके रहेंगे. कहा गया कि 161 कमरों वाले इस होटल का एक हिस्सा चट्टान के किनारे पर है, जिससे आग पर काबू पाने के प्रयासों में बाधा पहुंची.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.