India's No.#1 Hindi News Channel

यूपी की पूरी कैबिनेट ने गंगा में किया स्नान, CM योगी ने भी लगाई आस्था की डुबकी, देखें वीडियो

सीएम योगी ने कहा प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम हैं. इन तीनों के लिए बॉन्ड जारी किए जाएंगे, पिछले एक सप्ताह में 9.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया है.CM Yogi Adityanath along with UP Cabinet ministers Ganga Snan Triveni Sangam Maha kumbh Watch Video यूपी की पूरी कैबिनेट ने गंगा में किया स्नान, CM योगी ने भी लगाई आस्था की डुबकी, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार (22 जनवरी) को अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई. यूपी सरकार के मंत्रियों का गंगा स्नान का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सीएम योगी के उपर उनके मंत्री हंसी ठहाके के बीच गंगा जल की भी बौछार कर रहे हैं. सीएम योगी का गंगा में स्नान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

इससे पहले सीएम योगी ने प्रयागराज में कैबिनेट बैठक की. इस बैठक के बाद सीएम योगी ने महाकुंभ में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि महाकुंभ में पहली बार पूरा मंत्रिमंडल मौजूद है. हमारे सहयोगी सभी मंत्रियों ने यहां पर महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की है, राज्य के विकास से जुड़ी नीतियों पर चर्चा हुई और प्रयागराज से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.