India's No.#1 Hindi News Channel

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत हुई प्रतियोगिताएं , दिलाई गई शपथ 

 – चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेगा परिवहन विभाग 

सुलतानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रबंधक एडवोकेट बालचंद्र सिंह तथा प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर निशा सिंह ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उसके बाद तीन प्रतियोगितायें आयोजित की गईं।प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए परिवहन विभाग निर्धारित धनराशि उनके खाते में भेजेगा।

भाषण प्रतियोगिता में बीएड द्वितीय वर्ष के शुभम तिवारी प्रथम,बीए चतुर्थ सेमेस्टर के कुलदीप पाल द्वितीय व बीए द्वितीय सेमेस्टर की रोशनी कसौधन तृतीय स्थान के लिए चयनित हुए। सांत्वना पुरस्कार हेतु बीएड प्रथम वर्ष के हिमांशु सिंह व बीए चतुर्थ सेमेस्टर की शशि जायसवाल का चयन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीएड प्रथम सेमेस्टर की आस्था निषाद प्रथम,बीए षष्ठ सेमेस्टर की खुशी सिंह द्वितीय व एम ए प्रथम सेमेस्टर की जन्नत तृतीय पुरस्कार हेतु चयनित किए गए।बीएड प्रथम वर्ष के हिमांशु सिंह,बीए षष्ठ सेमेस्टर की आकांक्षा यादव व बीकाम षष्ठ सेमेस्टर के सुरजीत कुमार को सांत्वना पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।

प्रश्न प्रतियोगिता में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की आकृति सिंह प्रथम , बीएड द्वितीय वर्ष के अंकुर मिश्र को द्वितीय व बीएड द्वितीय वर्ष के संदीप कुमार को तृतीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। सांत्वना पुरस्कार हेतु बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के शिवम,बीए तृतीय सेमेस्टर की नैना वर्मा व बीएड द्वितीय वर्ष के प्रमेन्द्र सिंह का चयन किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में बीएड विभागाध्यक्ष डॉ .भारती सिंह व असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ,पोस्टर प्रतियोगिता में वीरेंद्र कुमार गुप्त व डॉ.शालिनी सिंह, क्विज प्रतियोगिता में डॉ संतोष कुमार सिंह अंश व डॉ.प्रीति प्रकाश सिंह निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। कार्यक्रम संचालन प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने किया।

भाषण प्रतियोगिता में बोलते हुए बीएड द्वितीय वर्ष के शुभम तिवारी ने कहा कि जब तक हम अपने देश और परिवार के बारे में सच्चे मन से नहीं सोचेंगे सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत नहीं रहेंगे। बीए चतुर्थ सेमेस्टर के कुलदीप पाल ने कहा कि आज के युवा संसाधनों का सही इस्तेमाल और नियम पालन करने से बचते हैं इस कारण दुर्घटनायें बढ़ी हैं। बीए द्वितीय सेमेस्टर की रोशनी कसौधन ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना जरूरी है। बीए चतुर्थ सेमेस्टर की आकृति सिंह ने कहा सड़क हादसों में हो रही मौतों के लिए चालकों की असावधानी के साथ साथ सरकारी नीतियां भी जिम्मेदार हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.