India's No.#1 Hindi News Channel

नरही पुलिस ने गोवंश की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बलिया पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री कृपा शंकर के

निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.01.2025 को उ0नि0 श्री नजर अब्बास मय हमराह उ0नि0 अजय साहनी, हे0का0 अशोक पाण्डेय के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति के क्षेत्र में गोलम्बर चौराहे पर मामूर थे कि जरिए मुखबिरी सूचना प्राप्त हुई कि एक टाटा एसी मैजिक वाहन आधा सफेद व आधा भूरे रंग की जिसमे गोवंश को लाद कर बिहार गोवध के लिए ले जा रहा है जो लक्ष्मणपुर होते हुए भरौली होकर बिहार जायेगा यदि सतर्कता की जाये तो पकडा जा सकता है इस सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान भरौली गोलम्बर के पास से 02 नफर व्यक्तियों को 1. राजेश राम पुत्र जगधारी राम 2. दिपक कुमार पुत्र राजेश राम निवासीगण मोहल्ला फौजुल्लाहपुर थाना कोपागंज जिला मऊ को पुलिस हिरासत में लिया गया जिनके कब्जे से 01 अदद TATA ACE GOLD मैजिक वाहन न0 UP 54 BT1213 में लदी हुई 01 राशि गोवंश (गाय) बरामद किया गया । बरादमगी के आधार पर पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया तथा बरामद वाहन को अन्तर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.