छात्र-छात्राओं ने भारत के मानचित्र श्रृंखला बनाकर आगामी निर्वाचनों में अवश्य मतदान करने के लिए किया जागरूक
बलिया 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत के मानचित्र के आकार में मानव श्रृंखला बनाकर जनपदवासियों को आगामी निर्वाचनों में अवश्य मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री कृपा शंकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Comments are closed.