India's No.#1 Hindi News Channel

पुलिस अधीक्षक द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च

बलिया:  दिनांक 25.01.2025 को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी श्री कृपा शंकर के साथ गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत बलिया पुलिस बल के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर

आमजनमानस को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया । गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु विशेष सतर्कता बरते जाने के तहत महत्वपूर्ण स्थलों रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर भ्रमण करते हुए आमजन से वार्ता किया गया एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी तलाशी लिया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटलों, रैनबसेरों आदि की सघनता से चेकिंग व चौराहों पर बैरियर लगाकर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों/ व्यक्तियों से पूछताछ/चेकिंग की जा रही है। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री गौरव कुमार शर्मा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक निरी0 श्री चन्द्रभाष्कर द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह व अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रही ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.