मौनी अमावस्या पर 10000000 श्रद्धालु महाकुंभ में आकर लगा सकते हैं आस्था की पवित्र डुबकी
आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या से पहले ही प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. महाकुंभ में शनिवार और रविवार की छुट्टी का असर भी साफ देखने को मिला है. हर राज्य से श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं. 
प्रशासन अलर्ट पर
बता दें कि मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस की हरसंभव कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस ने अमृत स्नान पर्व को देखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं और पूरे मेला क्षेत्र को ‘वाहन निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित किया गया है.
Comments are closed.