India's No.#1 Hindi News Channel

पेंट की दुकान-गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

आगरा थाना हरि पर्वत क्षेत्र अंतर्गत पेंट की दुकान- गोदाम और मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों के नुकसान का अनुमान है. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

Agra News massive fire in Paint Shop warehouse and house Fire Team Control Fire ann आगरा में पेंट की दुकान-गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, लाखों का नुकसान

ताज नगरी आगरा  में आग का भीषण तांडव देखने को मिला है, एक पेंट की दुकान और गोदाम आग की लपटों से दुकान पूरी तरह से घिर गई. देखते ही देखते ने आग ने मकान के ऊपरी तल को अपने चपेट में ले लिया. पेंट की दुकान में लगी आग इतनी भीषण थी कि ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी और पेंट की दुकान धू-धू कर जलने लगी. पेंट की दुकान में आग से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई जिस पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए.

थाना हरिपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पेंट की दुकान में आग लग गई . आग इतनी भीषण थी कि लपटे दूर से नजर आ रही थी. आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने क्रेन की मदद से दुकान के शटर को तोड़ा तब जाकर आग पर काबू पाने के प्रयास हुए. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत शुरू की लेकिन आग का विकराल रूप थमने का नाम नहीं ले रहा था. आग की लपटों ने पेंट की दुकान-गोदाम और मकान केऊपरी तल को अपनी आगोश में ले लिया. कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है.

आगजनी की घटना की लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान
हालांकि पेंट की दुकान में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. पेंट की दुकान में लगी आग से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है. थाना हरिपर्वत क्षेत के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पेंट की दुकान अचानक से धू धू कर जलने लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. सूचना पर फायर ब्रिगेड कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया है. कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

आग के विकराल रूप को देख क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. भीषण आग में पेंट की दुकान सहित उपरी मंजिल भी घिरी हुई थी और आग की ऊंची लपटें दूर से नजर आ रही थी. क्रेन की सहायता से दुकान के शटर को तोड़ा गया, तब जाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पानी की बौछार शुरू की. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.