India's No.#1 Hindi News Channel

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या

सुसाइड का कारण अब तक सामने नहीं आया है. पटना स्थित सरकारी आवास की घटना है. घटना के बाद से पूरा परिवार मर्माहत है.

Congress Leader Shakeel Ahmed Khan Son Committed Suicide Hanged Himself Patna Bihar News कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, कमरे में लगाई फांसी

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि कमरे में फांसी लगाकर बेटे ने जान दी है. सुसाइड का कारण अब तक सामने नहीं आया है. इस घटना के बाद से पूरा परिवार मर्माहत है.

पटना स्थित सरकारी आवास में मिला है शव

बताया जा रहा है कि पटना स्थित शकील अहमद खान के सरकारी आवास से बेटे का शव मिला है. रात में बेटा सो गया था. आज (सोमवार) सुबह जब लोगों ने देखा तो कमरे में उसका शव लटका हुआ था. शकील अहमद खान का ये इकलौता पुत्र था. बेटे के अलावा एक बेटा है.

जांच के लिए मौके पर बुलाई गई एफएसएल टीम

बता दें कि सचिवालय थाना क्षेत्र में शकील अहमद खान का सरकारी आवास है. घटना के सामने आने के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पूरी घटना सचिवालय थाना क्षेत्र की है.

शकील अहमद खान के बारे में बताएं तो उनकी पहचान साफ और स्वच्छ छवि के नेता के रूप में रही है. वह मूल रूप से कटिहार जिले के कबर कोठी गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक तक पढ़ाई की. दिल्ली के जेएनयू से उन्होंने एमए, एमफिल और पीएचडी की डिग्री ली है. पढ़ाई खत्म करने के बाद वह 1999 में वे कांग्रेस में शामिल हुए और कई पदों पर रहे.

2015 में पहली बार विधायक बने थे शकील अहमद

गौरतलब हो कि शकील अहमद खान कांग्रेस पार्टी से कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र से 2015 में पहली बार चुनाव लड़े और जीत कर विधायक बने थे. दूसरी बार 2020 में भी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मौका दिया और वे फिर जीते. इसके बाद पार्टी ने उन्हें विधायक दल के नेता के रूप में चुना है. बता दें कि बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.