दिल्ली चुनाव में पैसे-शराब की पावर, वोट के लिए जमकर कैश, ड्रग्स और मदिरा का इस्तेमाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव आज अंतिम दिन है। शाम 6 बजे प्रचार प्रसार का शोर थम जाएगा। 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आएगा। इस बार दिल्ली चुनाव में पैसे और शराब (Money and liquor in Delhi elections) का बोलबाला खूब चला। पैसे, शराब और सोना-चांदी जैसे आइटम से वोटरों की अपने पाले में लाने की खूब कोशिश की गई। ये हम नहीं चुनाव आयोग (Election Commission) के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। इस रिपोर्ट में आयोग ने अलग-अलग आइटम्स की जब्ती का डेटा जारी किया है। दिल्ली के हाई प्रोफाइल चुनाव में अब तक 215 करोड़ से ज्यादा के कैश, ड्रग्स और शराब जैसे आइटम सीज किए जा चुके हैं।![Delhi Election: दिल्ली चुनाव में पैसे-शराब की पावर, वोट के लिए जमकर कैश, ड्रग्स और मदिरा का इस्तेमाल, Election Commission ने जारी किया आंकड़ा]()
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक दिल्ली चुनाव में अभी तक 88 करोड़ रुपए से ज्यादा का नारकोटिक्स और ड्रग्स सीज किया गया है, जो पिछले चुनाव में जप्त किए गए 8 करोड़ के नारकोटिक्स से 1000% से भी ज्यादा है। इस बार के चुनाव में सोना चांदी जैसे आइटम भी भरपूर मात्रा में पकड़े गए हैं।
38 करोड़ कैश जब्त, यह पिछले चुनाव की अपेक्षा 202% ज्यादा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब तक 38.64 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 के विधानसभा चुनाव में 12.81 करोड़ रुपए जप्त किए गए थे।आंकड़ों में देखें तो जितना कैश अभी तक पकड़ा गया है। वह पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 202% ज्यादा है। दिल्ली चुनाव में अभी तक 88 करोड़ रुपए से ज्यादा का नारकोटिक्स और ड्रग्स सीज किया जा चुका है। ये पिछले चुनाव में जप्त किए गए 8 करोड़ के नारकोटिक्स से 1000% से भी ज्यादा है।
33 करोड़ से ज्यादा का सोना चांदी जब्त
इस बार के चुनाव में सोना चांदी जैसे आइटम भी भरपूर मात्रा में पकड़े गए हैं। पिछले चुनाव में 33 करोड़ से ज्यादा का सोना चांदी चुनाव आयोग ने पकड़ा था, 2025 चुनाव में लगभग 81 करोड़ का बुलियन जब्त हो चुका है। यह पिछली बार की तुलना में लगभग 140 फीसदी ज्यादा है।
4 करोड़ 94 लाख का शराब पकड़ा गया
अब तक 4 करोड़ 94 लाख रुपए कीमत की शराब पकड़ी गई है। 5 साल पहले हुए चुनाव में 2 करोड़ 91 लाख रुपए की शराब जब्त की गई थी। यानी शराब की क्वांटिटी भी लगभग 70 फीसदी ज्यादा इन चुनाव में पकड़ी गई है। शराब और ड्रग्स जैसी वस्तुओं का सीजर यह दिखाता है कि न सिर्फ कैश बल्कि नशा भी चुनाव में बड़ा रोल रखते हैं।
2700 आपराधिक मामले दर्ज
चुनाव के दौरान जिस तरीके से पैसों, शराब और ड्रग्स का खेल चल रहा है। लगभग 2700 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं। ये संख्या भी पिछले चुनाव की तुलना में अब तक 650 अधिक है। अब भी वोटिंग में 2 दिनों का वक्त बचा है। लिहाजा ये संख्या और बढ़ने की आशंका है।

Comments are closed.