श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी की तबीयत बिगड़ी, 34 सालों से कर रहे प्रभु श्रीराम की सेवा
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, और उन्हें ब्रेन हेमरेज का अटैक आया। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में श्री राम अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां, हालत गंभीर के होने के चलते उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती किया गया है। पीजीआई के न्यूरोलॉजी इमरजेंसी यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

Comments are closed.