India's No.#1 Hindi News Channel

बसंत पंचमी का पर्व ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर हाई स्कूल शिव कॉलोनी में मनाया गया

 इटावा-बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर बच्चों व शिक्षकों ने की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का जन्मोत्सव बडे ही श्रद्धाभाव व उमंगता के साथ ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर हाई स्कूल शिवा कॉलोनी इटावा में भी छात्र छात्राओं व अध्यापकों के द्वारा हवन पूजन करके मनाया गया।

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रविवार को बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के तत्वाधान में प्रबंधक राकेश चौधरी व उनके बेटे डॉ०राहुल प्राचार्य स्वाति दुबे व वरिष्ठ अध्यापक रंजना आर्या ,मधु रानी झा, शिल्पी भदोरिया, रेनू ,ज्योति और प्रिया इन सभी अध्यापकों के साथ अन्य अध्यापक भी शामिल रहे छात्र छात्राओं ने सर्वप्रथम ज्ञान की देवी माँ सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया। तदुपरान्त सम्पन्न हुए हवन पूजन में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पीताम्बर धारण किये सैकडों विधालय स्टाफ व छात्र छात्राओं ने पूर्णाहुति डालकर अपने इष्टदेव का आवाहन किया और सर्वकल्याण की कामना की।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.