मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया, लेकिन फेल हुए प्रधानमंत्री: राहुल गांधी
बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण की चर्चा में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी ने सरकार से पूछा कि मेक इन इंडिया एक अच्छा आईडिया है, लेकिन कार्यक्रमों के अलावा और क्या हुआ?

संसद में बजट सत्र में सोमवार (3 फरवरी, 2025) को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है. चर्चा में शामिल होते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर निशाना साधा. वहीं राहुल गांधी ने मेक इन इंडिया की शुरुआत के लिए पीएम की तारीफ की.
बजट सत्र के दौरान बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया एक अच्छा आईडिया है, उन्होंने ट्राई किया, लेकिन यह पूरी तरह से फेल है. ऐसा नहीं कह सकते कि पीएम ने कोशिश नहीं की लेकिन वो नाकाम रहे. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गिरती विकास दर को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा. वहीं सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति की ओर से दिए अभिभाषण को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा, “राष्ट्रपति का अभिभाषण पुराने ढर्रे पर था. इसमें केवल सरकार के कामों की लॉन्ड्री लिस्ट थी.”
‘बेरोजगारी में सभी सरकारें फेल’
वहीं बेरोजगारी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, “बेरोजगारी के मुद्दे पर ना तो यूपीए सरकार ने ना ही एनडीए सरकार ने युवाओं को संतोषजनक जवाब दिया है.
राष्ट्रपति के अभिभाषण में होना था किसका जिक्र?
राहुल गांधी ने कहा कि ऊर्जा के मामले में दुनिया बदल रही है. पिछला बदलाव कंप्यूटर क्रांति थी और तब की कांग्रेस सरकार ने उचित कदम उठाए तो अटल बिहारी वाजपेई जैसे नेता ने सवाल खड़े किए थे. आज AI की बात होती है. बिना डाटा के AI का कोई मतलब नहीं है. डाटा में चीन और अमेरिका का कब्जा है. भारत को अगर AI की बात करनी है तो डाटा की बात करनी होगी. इस क्षेत्र में भारत के मुकाबले चीन को दस सालों की बढ़त है. राष्ट्रपति के भाषण में इसका जिक्र होना चाहिए था कि हम ये काम कैसे करेंगे ? राष्ट्रपति के अभिभाषण में इसका जिक्र होना चाहिए कि हमारी बैंक व्यवस्था दो तीन कंपनियों के कब्जे में ना हो.
किरेन रिजिजू ने क्यो जताई आपत्ति?
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विदेश नीति ऐसी ना हो कि हमें अमेरिका को राष्ट्रपति के शपथ समारोह में न्योते के लिए पत्र लिखना पड़े. इस पर सत्ता पक्ष ने हंगामा किया और किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई और कहा कि राहुल गांधी अपने मन से कुछ भी बोल रहे हैं. इसपर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि पीएम ने चीनी सेना के घुसपैठ से इनकार किया लेकिन सेना प्रमुख ने ये माना है. इसके बाद राहुल गांधी ने व्यंग्य के अंदाज में खेद जताया.
Comments are closed.