फरीदाबाद में बिजली के खंभे से टकराया डंपर; जिंदा जला ड्राइवर
हरियाणा के फरीदाबाद में डंपर ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई. डंपर ड्राइवर रोड़ी भरकर दिल्ली की तरफ जा रहा था. इसी दौरान वह बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई.![दिल्ली जा रहा था डंपर, फरीदाबाद में बिजली के खंभे से टकराया; जिंदा जला ड्राइवर दिल्ली जा रहा था डंपर, फरीदाबाद में बिजली के खंभे से टकराया; जिंदा जला ड्राइवर]()
हरियाणा के फरीदाबाद से मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. फरीदाबाद में गुरूग्राम रोड़ से एक रोड़ी से भरा हुआ डंपर (ट्रक) जा रहा था. इस दौरान वह बिजली के खंभे से टकरा गया. जिससे डंपर के अगले हिस्से में आग लग गई. हादसे में आग ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच में जुट गई है.
फरीदाबाद के गुरुग्राम रोड पर मागर पुलिस चौकी के पास एक डंपर ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई. हादसा सोमवार सुबह 5 बजे का बताया जा रहा है. 22 टायरों वाला डंपर गुरूग्राम से रोड़ी भरकर निकला था, जो कि दिल्ली की तरफ जा रहा था. इसी बीच जैसे ही वह मागर पुलिस चौकी के पास दिल्ली की तरफ जाने के लिए मुड़ रहा था. इसी दौरान वह बिजली के खंभे से जोरदार तरीके से टकरा गया. खंभे से टकराते ही डंपर के केबिन में आग लग गई, जिसमें जलने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई.
आग लगने से डंपर ड्राइवर की मौत
डंपर ड्राइवर की पहचान इबरान खान(30) के तौर पर हुई है, जो कि मूल रूप से राजस्थान के अलवर का रहने वाला था. आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने डंपर की आग को बुझाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझने के बाद ड्राइवर के शव को डंपर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल भेज दिया है. डंपर के पास खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह से जल चुकी है.
जांच में जुटी पुलिस
गनीमत इस बात की रही कि आग लगने के दौरान कार में कोई मौजूद नहीं था. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है. मृतक के परिवार का घटना की जानकारी दे दी है.

Comments are closed.