India's No.#1 Hindi News Channel

नई दिल्ली: लोकसभा में राहुल गांधी का भाषण शुरू

राहुल गांधी लोकसभा चुनावों में मिली सीटों से उत्साहित थे, लेकिन विधानसभा चुनावों के परिणामों के झटकों से बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए युवाओं के रोजगार, मेक इन इंडिया और उत्पादन पर ध्यान देने की बात की। लेकिन जब भी आपत्ति हुई, वो माफी मांगकर आगे बढ़ते गए।

नई दिल्ली: 4 जून, 2024 को लोकसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस पार्टी की सीटें बढ़कर 99 होने के बाद और आक्रामक हुए राहुल गांधी क्या विधानसभा चुनावों में मिले झटकों के बाद बदल गए हैं? हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों ने कांग्रेस के खेमे में लोकसभा चुनाव से आई खुशी छीन ली, ऊपर से गठबंधन के साथी दलों ने जैसा व्यवहार दिखाया, वह पार्टी दिग्गजों की नींद उड़ाने के लिए काफी है। क्या इसका असर राहुल गांधी की सोच-समझ पर भी हुआ है? बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में बोलेते हुए राहुल गांधी बदले-बदले से नजर आए। आइए राहुल के भाषण से वो कुछ बिंदू निकालते हैं जो उनमें आए बदलाव के प्रतीक समझे जा सकते हैं…

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.