India's No.#1 Hindi News Channel

राम कोरी, विजय साहू…अयोध्या में दलित युवती के साथ क्या हुआ था? पुलिस ने ब्लाइंड केस का किया खुलासा

अयोध्या में नग्न अवस्था में मिली दलित युवती के शव को लेकर अयोध्या पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बता दें कि अयोध्या पुलिस की 4 टीमों ने मिलकर इस ब्लाइंड केस का खुलासा कर दिया है.

Ayodhya, Ayodhya News, Ayodhya Police, Ayodhya Crime, Ayodhya Crime News, Ayodhya Hatya, Ayodhya Viral News, UP News, UP Viral News

Ayodhya: अयोध्या में नग्न अवस्था में मिली दलित युवती के शव को लेकर अयोध्या पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बता दें कि अयोध्या पुलिस ने इस ब्लाइंड केस का खुलासा कर दिया है. इस मामले को लेकर इस समय खूब राजनीति हो रही है और सपा से लेकर कांग्रेस तक योगी सरकार पर हमलावर है. मगर अब अय़ोध्या पुलिस ने दलित युवती की हत्या का खुलासा करने का दावा किया है.
अयोध्या एसएसपी राज करण नैय्यर ने मामले का खुलासा करने का दावा करते हुए कहा है कि पुलिस ने दलित युवती की हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने हरी राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार किया है. इन तीनों के ऊपर दलित युवती की हत्या करने का आरोप है.

 

पुलिस ने ये बताया

पुलिस जांच में सामने आया है कि हरी राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह ने शराब के नशे में युवती की हत्या की थी. हत्याकांड को अंजाम गांव के ही स्कूल में किया गया था. हत्या करके आरोपियों ने युवती का शव नाले के पास ही फेंक दिया था.

बता दें कि अब पुलिस तीनों आरोपियों की रिमांड लेगी. अयोध्या पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए 4 टीमों का गठन किया था. अब पुलिस केस का खुलासा करने में कामयाब हो गई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

क्या था पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक,  ये दर्दनाक घटना अयोध्या के सहनवा गांव से सामने आई थी. यहां लापता युवती का शव गांव के पास एक नाले में मिला था. युवती एक दिन पहले से लापता थी. युवती का शव न्यूड था. उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी. युवती के कपड़े भी खून से सने हुए मिले थे. इस मामले ने हड़कंप मचा कर रख दिया था.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.