खादी ग्रामोद्योग उत्पाद एवं विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
बलिया उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 01 दिवसीय खादी ग्रामोद्योग उत्पाद जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय आई0टी0आई0, बलिया में किया गया।

कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों को खादी ग्रामोद्योग उत्पाद एवं विभागीय योजनाओं- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना एवं निःशुल्क टूलकिट्स वितरण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मा0 जितेन्द्र यादव, सभासद न0पा0 परिषद बलिया रहे। इस मौके पर जिला अग्रणी प्रबन्धक श्री सुशील कुमार, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग श्री रवि कुमार शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी श्रीमती अलका श्रीवास्तव, प्रभारी प्राचार्य राजकीय आई0टी0आई0 श्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रबन्धक खादी तथा ग्रामोद्योग सुश्री संस्कृति गुप्ता, निवेश मित्र श्री अभिषेक कुमार, वरिष्ठ सहायक श्री शरद चन्द्र यादव व श्री राकेश कुमार साहु, कनिष्ठ सहायक श्रीमती मधु सागर, श्री विवेकानन्द सिंह, श्री जितेन्द्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री गौतम त्रिपाठी ने किया।
Comments are closed.