India's No.#1 Hindi News Channel

   सिंगरौली की बेटी श्रुति दुबे –  बोस्टन यूनिवर्सिटी ऑफ़ अमेरिका में एडमिशन प्राप्त की

!

जिला सिंगरौली बैढ़न मुख्यालय निवासरत मूल निवासी सोनेभद्र शक्तिनगर के ग्राम घरसड़ी निवासी श्री रामाशंकर दुबे जी और स्वर्गीय बिजुल देवी जी के ज्येष्ठ पुत्र श्री श्याम सुन्दर दुबे जी की पुत्री श्रुति दुबे ने अपने स्कूली पढ़ाई के बाद सोका यूनिवर्सिटी ऑफ़ अमेरिका में रिसर्च की पढ़ाई में अपना ग्रेजुएशन डिस्टिक्शन के साथ 97.5% से सकुशल पूरा करते हुए मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए अमेरिका स्तिथि विश्व की टॉप यूनिवर्सिटीज में से बोस्टन यूनिवर्सिटी ऑफ़ अमेरिका में एडमिशन प्राप्त किया है। बता दें विश्व भर से सिर्फ चुनिंदे छात्रों को ही बोस्टन यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिल पाता है। इंटरमीडिएट के बाद जब बच्चे माँ बाप घर से थोड़े दूर नही रह पाते वही श्रुति जैसी मेधावी छात्रा जब सात समुन्दर पार अमेरिका की धरती पर अपना परचम लेहराती हैं तब गाँव समाज परिवार ही नहीं देश का का नाम रोशन करती हैं।
श्रुति की इस उपलब्धि पर पुरे गाँव समाज में खुशी का माहौल है।
श्रुति के बड़े भाई श्री राज दुबे जी ने भी हर्ष के साथ ईश्वर का धन्यवाद करते हुए कहा की सभी छात्र छात्राओं को सपने बड़े देखने चाहिए और आत्मविश्वास के साथ खुद के प्रति ईमानदार रहते हुए दृढ निश्चय कर के अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। सफलता निश्चित प्राप्त होती है। एक छोटे शहर और गाँव के सामान्य परिवार की बेटी जब इस प्रकार के आत्माविश्वास का परिचय देती है तो मेधावी छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणाश्रोत बन जाती है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.