India's No.#1 Hindi News Channel

अवैध खनन से राजस्व हानि

विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज वन क्षेत्र में अबैध खनन व परिवहन अब आम हो गया हैं जबकि शासन के द्वारा बालू का अवैध खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने देने का अल्टीमेटम दिया जाता हैं इसके बाद भी कनहर व मालिया नदी से प्रतिदिन रात्रि को दर्जनों ट्रैक्टरों के द्वारा अवैध बालू का खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात्रि को वन क्षेत्राधिकार ने गश्त के दौरान ग्राम पंचायत फुलवार मालिया नदी से अवैध बालू का खनन कर के परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया जो फुलवार निवासी अवधेश गुप्ता पुत्र ईश्वरी गुप्ता का बताया जा रहा हैं जिसे रेंज ऑफिस पर लाकर वन अधिनियम के विस्तृत धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार विंढमगंज क्षेत्र के अंतर्गत कनहर और मालिया नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायतो से प्रतिदिन रात्रि को दर्जनों ट्रैक्टर से अवैध बालू का खनन और परिवहन करके बालू माफिया मालामाल हो रहे हैं वहीं बालू का अवैध खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।प्रबुद्ध जनो का कहना हैं कि अबैध कार्य मे संलिप्त ट्रेक्टरों को जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पकड़ा जरूर जाता हैं लेकिन विस्तृत धाराओं में कार्रवाई न करने के बजाय छोटी रकम की जुर्माना वसूल कर गाड़ी को रिहा कर दिया जाता है।जिससे खनन माफियाओं का हौसला इतना बुलंद है कि गाड़ी को रिहा होते ही रात्रि को नदी से बालू लोड करके ट्रैक्टर का ड्राइवर तीव्र गति से गाड़ी को सड़कों पर दौडाते हैं जिसके कारण घरों के सामने बंधे जानवरो व सड़क पर चल रहे राहगीरों को भी जान का खतरा बना रहता है तथा रात्रि में ट्रैक्टर के शोर से आम जनमानस को सोना भी दुश्वार हो गया है।
वही रेंजर इमरान खान ने बताया कि अवैध बालू का खनन व परिवहन करने की सूचना मिलती थी जिसके क्रम में बीती रात्रि को ग्रस्त के दौरान मालिया नदी फुलवार से अवैध बालू लोड करके परिवहन कर रहे महिंद्रा ट्रैक्टर लाल रंग को पड़कर रेंज ऑफिस लाया गया है तथा वन अधिनियम के तहत विधि सम्मत कारवाई किया जा रहा है साथ ही साथ क्षेत्र में अवैध बालू का खनन और परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।उधर वन विभाग के द्वारा उक्त कार्रवाई से अवैध बालू खनन व परिवहन करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.