India's No.#1 Hindi News Channel

उत्तराखंड में कांवड़ियों का एक्सीडेंट,14 घायल

उत्तराखंड के टिहरी में एक ट्रक बीच सड़क पलटने से हादसा हुआ है। ट्रक के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं। बचाव अभियान शुरू हो गया है। लोग और पुलिस मिलकर ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं।

Tehri Accident | Uttarakhand News | Road Accident
उत्तराखंड में आज सुबह कांवड़ियों के साथ हादसा हो गया। ट्रक में सवार होकर करीब 15 कांवड़ यात्री टिहरी से नरेंद्रनगर आ रहे थे कि अचानक ट्रक बीच सड़क पलट गया। हादसा ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास हुआ। ट्रक पलटने से उसमें सवार सभी 15 कांवड़ यात्री दब गए। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है और बाकी 14 घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। डॉक्टरों ने 4 गंभीर घायलों को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर आकर बचाव अभियान चलाया। लोगों के साथ मिलकर ट्रक के नीचे से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने हादसे की पुष्टि की है और बताया कि कांवड़ यात्री ऋषिकेश से गंगोत्री जा रहे थे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.