India's No.#1 Hindi News Channel

दो सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने 7 बच्चों को कराई हवाई यात्रा

आंध्र प्रदेश की 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 7 बच्चों को 2 सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने हवाई यात्रा कराई। बता दें कि ये सभी बच्चे गरीब परिवारों से हैं। छात्रों ने इसे लेकर बताया कि उनका अनुभव बेहद शानदार था।

Andhra pradesh Students topped in class 10th board exam two government teachers helped children trav

आंध्र प्रदेश में 2 सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने हाल ही में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक अंक पाने वाले सात विद्यार्थियों के लिए हवाई यात्रा स्पॉन्सर की। बता दें कि ये छात्र गरीब परिवारों से थ, इसलिए इश हवाई यात्रा के जरिए उन्हें प्रोत्साहित करने का काम किया गया। अनंतपुर जिले के बेलुगुप्पा मंडल की पांच लड़कियों ने एसएससी परीक्षा में 600 में से 550 अंक से अधिक प्राप्त किया है। बता दें कि इस यात्रा को मंडल शिक्षा अधिकारी मल्ला रेडी ने प्रयोजित किया औऱ कलेक्टर वी विनोद कुमार ने भी सहायत की। छात्रों ने इसे लेकर कहा कि यह अनुभव उनके लिए कभी ना भूलने वाला था और उन्हें लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.