युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया प्लान, तलवार से किया हमला और ले ली जान
झारखंड के गुमला जिले में युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर कारोबारी की हत्या कर दी. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हत्या के पीछे की वजह बहुत चौंकाने वाली है.![चोर-चोर कहता था कारोबारी... युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया प्लान, तलवार से किया हमला और ले ली जान चोर-चोर कहता था कारोबारी... युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया प्लान, तलवार से किया हमला और ले ली जान]()
झारखंड के गुमला जिले में तीन अपराधियों ने मिलकर हैवानियत का ऐसा नंगा नाच किया, जिससे गुमला ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में दहशत फैल गई है. गुमला के सिसई रोड स्थित लोयला नगर में सरेआम अपराधियों ने एक व्यवसायी को तलवार और लोहे की रॉड से मार डाला. इस मामले में गुमला पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के अंदर हत्याकांड में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों में सिसई रोड लोयोला नगर के रहने वाले अंचल ब्युम तिर्की उर्फ चिक्कू और उसके दो दोस्त डूमर टोली निवासी जुलिमन मिंज और समीर टोप्पो शामिल हैं. गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में शामिल लोहे की रॉड, तलवार के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की है. मृतक व्यापारी की पहचान विनोद अग्रवाल के रुप में हुई है.

Comments are closed.