पूर्णिया नरसंहार: तंत्र-मंत्र के शक में जिंदा जलाए गए 5 लोग
बिहार के पूर्णिया में अंधविश्वास की आग ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान ले ली. तांत्रिक होने के शक में पूरे गांव ने मिलकर पांच लोगों को जिंदा जला दिया था. अब वायरल वीडियो ने मुख्य आरोपी नकुल उरांव की पोल खोल दी है.![पूर्णिया नरसंहार: तंत्र-मंत्र के शक में जिंदा जलाए गए 5 लोग, वायरल Video ने खोली मुख्य आरोपी नकुल उरांव की पोल पूर्णिया नरसंहार: तंत्र-मंत्र के शक में जिंदा जलाए गए 5 लोग, वायरल Video ने खोली मुख्य आरोपी नकुल उरांव की पोल]()
बिहार के पूर्णिया में 5 लोगों के हुए नरसंहार ने पूरे देश को झकझोर दिया है. अशिक्षा और अंधविश्वास ने जिस तरह 5 लोगों की जान ली है. इससे समाज और सरकार पर एक प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है. मुफस्सिल थाना के टेटगामा गांव मे 5 लोगों के हत्या के आरोपी के निशानदेशी पर सभी शवों को बरामद कर लिया गया है. मुख्य आरोपी नकुल उरांव ने बाबूलाल उरांव पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया था.
जिसके बाद पूरे गांव वालों ने मिलकर बाबूलाल उरांव और उसकी पत्नी, बहु, बेटा और मां को जिंदा जला दिया था. वहीं, अब घटना के 5 दिन पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमे मुख्य आरोपी नकुल उरांव ही तंत्र-मंत्र करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रामदेव उरांव अपने बेटे को लेकर नकुल उरांव के यहां आया हुआ है. नकुल उरांव बच्चे के शरीर पर हाथ फेर रहा है और कई देवी देवता का आह्वान कर रहा है.

Comments are closed.