India's No.#1 Hindi News Channel

नाजायज चाकू के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया व क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक नदीम अहम फरीदी के नेतृत्व में दिनांक 12.07.2025 को उ0नि0 गणेश पाण्डेय मय हमराह हे0का0 अर्जुन प्रजापति व का0 राकेश यादव के देखभाल क्षेत्र, बैंक चेकिंग, पेण्डिग विवेचना, तलाश सदिंग्ध व्यक्ति व वाहन के दौरान जरिए मुखबीर खास की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त अमित कुमार पुत्र अशोक राम ग्रा0 टुटुवारी थाना नरही जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष* को रामगढ जाने वाले रास्ते की तरफ से समय लगभग 17.30 बजे गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त की जामा तलाशी में उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया ।

बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 168/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

रिपोर्ट – नवल जी, बलिया

 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.