धनबाद में अवैध तरीके से निकाल रहे थे कोयला, धंसी चाल… 9 मजदूरों की मौत
झारखंड के धनबाद में कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से कारण 9 मजदूरों की मौत हो गई. 15 दिन पहले रामगढ़ जिला अंतर्गत कुजू थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल के करमा परियोजना की खुली खदान में अवैध माइनिंग के दौरान चाल धंसने चार लोगों की मौत हो गई थी.![धनबाद में अवैध तरीके से निकाल रहे थे कोयला, धंसी चाल... 9 मजदूरों की मौत; 15 दिन पहले भी हुई थी 4 की मौत धनबाद में अवैध तरीके से निकाल रहे थे कोयला, धंसी चाल... 9 मजदूरों की मौत; 15 दिन पहले भी हुई थी 4 की मौत]()
झारखंड के धनबाद जिले में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. यहां कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से कारण 9 मजदूरों की मौत हो गई. हादसा बाघमारा थाना इलाके के जमुनिया में हुआ. मौके पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है. हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. इस हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप मचा हुआ है.
जदयू विधायक सरयू राय ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि बाघमारा,धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है. अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं. इसकी सूचना मैंने धनबाद के एसएसपी को दे दी है. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था.

Comments are closed.