वृंदावन में दो दिनों तक गाड़ियों की एंट्री बैन
हरियाली तीज के मौके पर ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने वाली है. इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह कमर कस चुका है. भक्तों के उमड़ते सैलाब के चलते 25 जुलाई की शाम से 27 तारीख तक वृंदावन में गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.![वृंदावन में दो दिनों तक गाड़ियों की एंट्री बैन, जानें कहां मिलेगी पार्किंग और कैसा रहेगा रूट प्लान वृंदावन में दो दिनों तक गाड़ियों की एंट्री बैन, जानें कहां मिलेगी पार्किंग और कैसा रहेगा रूट प्लान]()
25 जुलाई की शाम से 27 जुलाई तक वृंदावन में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. हर साल की तरह इस साल भी वृंदावन में हरियाली तीज के मौके पर ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने वाली है. इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन किया जा रहा है.
हरियाली तीज के अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने आने वाले लोगों के लिए पर्किंग, सुरक्षा एवं आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखा जा रहा है. हरियाली तीज के मौके पर वृंदावन के कई रास्तों को बंद किया जाएगा और शहर के बाहर कई स्थानों पर पर्किग की व्यवस्था की जाएगी.

Comments are closed.