India's No.#1 Hindi News Channel

ऑटो को पीछे से मारी टक्‍कर, हादसे में 3 की मौत

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर उस चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी. ऑटो फिरोजाबाद की ओर से आगरा आ रहा है, तभी सतली कट के पास यह हादसा हो गया.Latest and Breaking News on NDTV

आगरा: उत्‍तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस ऑटो रिक्‍शा में बैठे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस सड़क हादसे में दो लोग घायल भी हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया.

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर उस चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी. ऑटो फिरोजाबाद की ओर से आगरा आ रहा है, तभी सतली कट के पास यह हादसा हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फिरोजाबाद की ओर से आगरा आ रहे ऑटो को तेज रफ़्तार वाहन ने इतनी तेज टक्कर मारी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. टक्कर के बाद बीच हाईवे पर ऑटो पलट गया. पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.