खुदाई करते ही निकलने लगे सोने के सिक्के, मजदूरों की फटी रह गई आंखें
यूपी के अलीगढ़ से गजब का मामला सामने आया है. यहां कुछ मजदूरों के हाथ खुदाई के दौरान खजाना हाथ लगा है. इस खजाने को देख मजदूरों के होश उड़ गए. इस घटना की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.![खुदाई करते ही निकलने लगे सोने के सिक्के, मजदूरों की फटी रह गई आंखें, पुलिस बोली- सालों पुराने हैं खुदाई करते ही निकलने लगे सोने के सिक्के, मजदूरों की फटी रह गई आंखें, पुलिस बोली- सालों पुराने हैं]()
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार के दिन रोजाना की तरह कुछ मजदूर अपने काम पर लगे हुए थे. पाइपलाइन डालने के लिए वो खुदाई कर रहे थे. तभी उनके हाथ कुछ ऐसी चीज लगी जिसे देख सभी दंग रह गए. वहां उन्हें कई सोने के सिक्के और बेसकीमती चीजें में मिली. जैसे ही मामले की जानकारी लगी तो लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. अब पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र के बरहेती गांव का है. यहां पानी निकालने के लिए गड्ढा खोदा गया. इस दौरान मजदूरों को सोने के 11 चमचमाते सिक्के मिले. खुदाई में सिक्के मिलने की पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. जैसे ही लोगों को मामले की भनक लगी तो मौके पर पहुंचे. धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई में मिले 11 सिक्कों को जब्त कर लिया. सिक्के काफी पुराने बताए जा रहे हैं.

Comments are closed.